नमामि गंगे की तर्ज पर धार्मिक अष्टघटी तालाब की हुई सफाई
लखीसराय। बुधवार को नमामि गंगे की तर्ज पर धार्मिक अष्टघटी तालाब में सफाई अभियान वार्ड 24 की वार्ड पार
लखीसराय। बुधवार को नमामि गंगे की तर्ज पर धार्मिक अष्टघटी तालाब में सफाई अभियान वार्ड 24 की वार्ड पार्षद माला देवी के नेतृत्व में चलाया गया। वार्ड पार्षद ने कहा कि इस तालाब की विशेषता रहा है। इस तालाब से लगाव राजा इंद्रदमन से है। इस तालाब में राजा रानी स्नान करके अशोक धाम के विशाल शिव¨लग पर जलाभिषेक के लिए जाते थे। इस पवित्र तालाब में हजारों महिला पुरुष का स्नान छठ पूजा में होता था। सरस्वती एवं दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होता रहा है। इस तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन यदि कुछ करे तो पर्यटक स्थल बन जाएगा। वार्ड पार्षद माला देवी के नेतृत्व में लोगों ने तालाब को स्वच्छ करने का फैसला किया है। तालाब में कचरा नही फेंकने की अपील की गई। इस अभियान में सुनील कुमार, विनोद कुमार, नवल साव, सौदागर साव, दिलीप मलिक आदि शामिल थे।