हार्ट अटैक से कंपाउंडर की मौत, शोक
संसू., लखीसराय : प्रखंड के गढ़ी विशनपुर निवासी व पिछले 40 वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवक
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 05:49 PM (IST)
संसू., लखीसराय : प्रखंड के गढ़ी विशनपुर निवासी व पिछले 40 वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवक की भूमिका निभा रहे कंपाउंडर सुरेश प्रसाद यादव की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुरेश यादव शहर के पुरानी बाजार स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ सेवानिवृत डॉ. कृष्ण कुमार के स्थाई कंपाउंडर थे। उनके निधन से गढ़ी विशनपुर गांव में शोक की लहर है। उनके निधन पर सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुदामा देवी, डॉ. कृष्ण कुमार, नवल कुमार मंडल, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुंदन, कुमार ब्रजेश, सकलदेव यादव, दयानंद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद कुमार, प्रेमसागर चौधरी, रणवीर ¨सह, रणवीर यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें