Move to Jagran APP

नगर के छठ घाटों का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण

लखीसराय। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:21 PM (IST)
नगर के छठ घाटों का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण
नगर के छठ घाटों का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण

लखीसराय। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को बड़हिया नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर छठ घाटों पर की जा रही साफ-सफाई एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था को देखकर संतोष जाहिर किया। मंत्री श्री ¨सह सर्वप्रथम बड़हिया नगर के प्राचीन छठ घाट बड़की पोखर पहुंचे। वहां नगर पंचायत बड़हिया द्वारा कराई जा रही साफ-सफाई, प्रकाश के लिए बनाए जा रहे वाच टावर, महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए अस्थाई चें¨जग रूम आदि का जायजा लिया। व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि छठ पूजा में किसी भी घाट पर कमी नहीं होनी चाहिए। मौके पर ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने बड़की पोखर परिसर में एक छतनुमा चबुतरा तथा एक जिमखाना बनाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने बड़की पोखर के बाद कॉलेज गंगा घाट सहित कई घाटों का भी निरीक्षण किया। मंत्री श्री सिन्हा मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर एवं बड़की पोखर स्थित सूर्य मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर बीडीओ नीरज कुमार, सीओ रामआगर ठाकुर, जेई मो. इसराफिल, एएसआइ विकाश चन्द्र, पूर्व नपं उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भाजपा जिला महामंत्री नरोत्तम कुमार, वार्ड आयुक्त अमित कुमार, बिक्की कुमार, विजय राम, राजकुमार ¨सह उर्फ भट्टू ¨सह, राजेश कुमार, विकास कुमार, सुनील ¨सह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.