Move to Jagran APP

सुधीर कुमार बने किऊल रेल थाना के नए थानाध्यक्ष

लखीसराय। भागलपुर रेल थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह को किऊल रेल थाना का नया थानाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 07:27 PM (IST)
सुधीर कुमार बने किऊल रेल थाना के नए थानाध्यक्ष
सुधीर कुमार बने किऊल रेल थाना के नए थानाध्यक्ष

लखीसराय। भागलपुर रेल थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह को किऊल रेल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि किऊल रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार को भागलपुर रेल थाना भेजा गया है। मंगलवार को किऊल स्टेशन स्थित रेल थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष अशोक कुमार को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किऊल रेलवे कोर्ट के मजिस्ट्रेट चंद्रवीर ¨सह, डीएसपी रेल सियाराम गुप्ता, आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता, सीआइटी पीएन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मी एवं जीआरपी के आरक्षी मौजूद थे। सबों ने थानाध्यक्ष अशोक कुमार को फूलमाला एवं गुलदस्ता देकर विदाई दी। उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नवल कुमार, किऊल विकास समिति के सुरेश ¨सह, मो. इरफान, मनोज पासवान, रामेश्वर यादव आदि ने भी थानाध्यक्ष को फूलमाला एवं उपहार देकर विदा किया। नवल कुमार ने कहा कि लंबे समय बाद किऊल रेल थानाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार का कार्यकाल अच्छा रहा। जानकारी के अनुसार नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह बुधवार को किऊल रेल थाना में योगदान करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.