धरी रह गई तैयारियां, नहीं आए प्रमंडलीय आयुक्त
लखीसराय। मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के आगमन को ले दो हफ्ते से चल रही तैयारी गुरुवार को ध
लखीसराय। मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के आगमन को ले दो हफ्ते से चल रही तैयारी गुरुवार को धरी की धरी रह गई। आयुक्त के आगमन की प्रतीक्षा में देर शाम तक पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने कर्मी कार्यालयों में जमे रहे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पॉल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण के लिए शुक्रवार को आने वाले थे जिसे लेकर सभी विभागों की समीक्षा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। देर शाम तक नहीं आने से कर्मी कार्यालयों को बंद कर घर लौटे। आयुक्त के नहीं आने से कुछ कर्मी खुश भी दिखे। एक कर्मी ने कहा कि समीक्षा में कर्मियों की नहीं बल्कि अधिकारियों की ¨खचाई होती है प्रधान सहायक अशोक कुमार ने कहा कि आयुक्त के कार्यक्रम की रद होने की भी कोई सूचना नहीं है। ऐसे में वे कब आएंगे इसकी जानकारी नहीं है। इधर आयुक्त के आने की सूचना सुनकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अपनी बात कहने के लिए महिला पुरूष कार्यालय परिसर में जमे रहे। लेकिन देर शाम तक उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। टोरलपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार ने कहा कि आयुक्त के आने की सूचना दो माह के भीतर तीन बार मिली लेकिन एक बार भी नहीं आए। अरमा पंचायत के वंशीपुर निवासी सहोदरी देवी, शोभा देवी, अनिता देवी, तेतरी देवी रूबी देवी, सतिया देवी, सोना देवी, किरण देवी, शेखा देवी, राधे महतो, तिला देवी निराश लौटने को विवश हुए।