Move to Jagran APP

राजकीय स्मारक लाली पहाड़ी की खोदाई की मिली अनुमति

लखीसराय। बिहार सरकार घोषित राजकीय स्मारक लखीसराय शहर स्थित जयनगर लाली पहाड़ी की दू

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 07:34 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 07:34 PM (IST)
राजकीय स्मारक लाली पहाड़ी की खोदाई की मिली अनुमति
राजकीय स्मारक लाली पहाड़ी की खोदाई की मिली अनुमति

लखीसराय। बिहार सरकार घोषित राजकीय स्मारक लखीसराय शहर स्थित जयनगर लाली पहाड़ी की दूसरे चरण की खोदाई का आदेश मिल गया है। भारत सरकार के अन्वेषण एवं उत्खनन विभाग ने 30 सितंबर 2019 तक के लिए लाइसेंस जारी किया है। विभाग के निदेशक वीएन प्रभाकर ने 23 अक्टूबर को आदेश जारी कर बिहार पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. विजय कुमार चौधरी, लाली पहाड़ी की खोदाई कार्य करा रहे को-डायरेक्टर विश्व भारती विश्व विद्यालय शांति निकेतन पश्चिम बंगाल के अनिल कुमार सहित राज्य के अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। जानकारी हो कि वर्ष 2017 में लाली पहाड़ी की खोदाई की अनुमति मिली थी। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाली पहाड़ी पर आकर खोदाई कार्य की शुरुआत की थी। इसके बाद अनिल कुमार की निगरानी में पहाड़ी की खोदाई की गई जिसमें पहाड़ी के नीचे जमींदोज हो चुके बौद्ध काल के पौराणिक एवं ऐतिहासिक प्रमाण मिले। कई महीने तक चले खोदाई कार्य के समापन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुन: पहाड़ी पर आकर खोदाई में निकले पौराणिक अवशेषों को देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लाली पहाड़ी को विकसित करने एवं उसकी सुरक्षा को लेकर राज्य के आलाधिकारी से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों को लाली पहाड़ी के चारों ओर घेराबंदी कराने, पानी, बिजली, शौचालय की समुचित व्यवस्था करने एवं सीसीटीवी से पूरे पहाड़ी की निगरानी करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के दौरा के बाद राज्य सरकार ने लाली पहाड़ी को राजकीय स्मारक घोषित कर दिया। 30 नवंबर 17 के बाद लाली पहाड़ी की खोदाई बंद कर दी गयी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन कुछ दिनों तक लाली पहाड़ी की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था को लेकर हरकत में नजर आया। लेकिन उसके बाद सुस्त पड़ गया। सीएम के आदेश के बाद भी पहाड़ी की स्थिति पूर्व की तरह है। अब एक बार फिर सरकार ने पहाड़ी खोदाई का आदेश दिया है। जानकारी हो कि पूर्व में पहाड़ी की हुई खोदाई की पूरी रिपोर्ट अनिल कुमार द्वारा विभाग को भेजी गई थी। राष्ट्रीय स्तर पर गठित कमेटी द्वारा पूरे कार्यों की समीक्षा के बाद फिर से खोदाई शुरू करने की अनुमति दी गई है। मिली जानकारी के दीपावली व छठ पर्व के कारण खोदाई का कार्य अगले महीने में शुरू होने की उम्मीद है। संभावना व्यक्ति की जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों दूसरे चरण के खोदाई कार्य का भी शुभारंभ किया जा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.