Move to Jagran APP

सरकार ने खड़ी की निजी व महंगी शिक्षा व्यवस्था

लखीसराय। जन तांत्रिक लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूर्यगढ़ा विधान सभा के पूर्व विधायक सत

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 08:04 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 08:04 PM (IST)
सरकार ने खड़ी की निजी व महंगी शिक्षा व्यवस्था
सरकार ने खड़ी की निजी व महंगी शिक्षा व्यवस्था

लखीसराय। जन तांत्रिक लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूर्यगढ़ा विधान सभा के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा है कि सरकार ने निजी एवं महंगी शिक्षा व्यवस्था का तंत्र खड़ा कर दिया है। आजादी के 72 साल हुए। सत्तासीन दलों के रवैया के कारण किसानों की आत्महत्या की रफ्तार बढ़ गई है। कांग्रेस और राजद के शासन की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता बोफोर्स व चारा घोटाले बाज को सत्ता से बेदखल किया। जबकि उससे तीन गुना अधिक राफेल एवं सृजन घोटाला इस गठबंधन के सरकार में हुई। केंद्र व राज्य की सरकार मजदूरों को जाति, धर्म, राष्ट्रवाद, गौ माता, नदी नाले का पाठ पढ़ा रही है। श्री कुमार प्रखंड के मेदनी चौकी स्थित दुर्गा स्थान मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। जन तांत्रिक लोकहित पार्टी ने इसके खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया है। प्रदेश महासचिव संदीप पटेल ने कृषि रोड मैप के बहाने राज्य सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया। महासचिव सत्य प्रकाश नारायण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष अखलेन्द्र ¨सह, डॉ. राकेश रंजन दीपक, जिला अध्यक्ष ब्रजेश पटेल, रघुवीर महतो, ब्रह्मदेव महतो, प्रकाश चौधरी के अलावा एक दर्जन लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता संदीप पटेल ने की जबकि संचालन सुनील कुमार महतो कर रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.