Move to Jagran APP

बड़हिया स्टेशन पर मिलेगी आदर्श स्टेशन जैसी सुविधा : मनोज सिन्हा

लखीसराय। बड़हिया स्टेशन पर आदर्श स्टेशन जैसी सारी सुविधा जल्द उपलब्ध हो जाएगी। टाल क्षेत्र जा

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 07:22 PM (IST)
बड़हिया स्टेशन पर मिलेगी आदर्श स्टेशन जैसी सुविधा : मनोज सिन्हा
बड़हिया स्टेशन पर मिलेगी आदर्श स्टेशन जैसी सुविधा : मनोज सिन्हा

लखीसराय। बड़हिया स्टेशन पर आदर्श स्टेशन जैसी सारी सुविधा जल्द उपलब्ध हो जाएगी। टाल क्षेत्र जाने के लिए यातायात सुलभ बनाने को रेलवे क्रॉ¨सग पर पुल के लिए अधिकारियों से तकनीकी जांच करने को कहा गया है। तकनीकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बाद जितनी भी लागत लगेगी सरकार इसके लिए उपलब्ध कराएगी। उक्त बातें सोमवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बड़हिया स्टेशन पर एक सभा में कही। वे प्लेटफार्म के 24 कोच के लिए विस्तार एवं अन्य यात्री सुविधा सहित विभिन्न स्टेशन एवं हॉल्टों पर प्लेटफार्म सतह का उन्नयन एवं बाढ़ एवं हाथीदह स्टेशन पर पैदल ऊपरगामी पुल का शिलान्यास कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता दानापुर के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर एवं संचालन अपर महाप्रबंधक हाजीपुर विद्या भूषण एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने किया। मौके पर रेल राज्य मंत्री ने बड़हिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्मार्ट शौचालय का उद्घाटन भी किया। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि हमे बड़हिया की पावन धरती पर उपस्थित होने का मौका मिला है। मैं पिछली बार जब तीन वर्ष पूर्व आया था उस वक्त जो भी कहा था वह आज पूरा हो रहा है। बड़हिया में अब प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ जाने से लोगों को नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। इसके लिए लगभग 2 करोड़ 48 लाख की लागत से प्लेटफार्म का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्लेटफार्म नंबर-2 पर भी सभी सुविधा बहाल होगी। बड़हिया स्टेशन पर बेहतर प्रतीक्षालय जल्द बनेगा तथा स्टेशन पर वायफाय सुविधा जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। सभी छोटे-छोटे हॉल्टों पर भी सारी यात्री सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। समारोह को श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद वीणा देवी आदि ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह ने स्वागत भाषण किया। उवि. बड़हिया की छात्राओं ने संगीत शिक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में स्वागत गान प्रस्तुत किया। दानापुर रेल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत प्रतीक चिह्न देकर किया गया। कार्यक्रम में हिसुआ विधायक अनिल कुमार ¨सह, बाढ़ विधायक ज्ञानेन्द्र कुमार ज्ञानु, भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, नपं अध्यक्ष मंजू देवी, वार्ड आयुक्त अमित कुमार, प्रभात कुमार, सुमन कुमार, सुमीत कुमार, प्रमोद कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सेवी, राजकुमार ¨सह, रामानुग्रह ¨सह, रामजी, विकास कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार ¨सह, उपेन्द्र ¨सह, नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल कुमार, रामशोभा ¨सह, अनंत कुमार, सीताराम ¨सह, अशोक कुमार, मणीकांत ¨सह, सुनील कुमार, किशन कुमार, राजेश कुमार, राघवेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार आदि ने मंत्री द्वय एवं सांसद का स्वागत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.