Move to Jagran APP

बड़हिया में पदाधिकारी और कर्मियों की चलती मर्जी

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की मन मर्जी चलती है। कार्या

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 06:06 PM (IST)
बड़हिया में पदाधिकारी और कर्मियों की चलती मर्जी
बड़हिया में पदाधिकारी और कर्मियों की चलती मर्जी

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की मन मर्जी चलती है। कार्यालय समय पर नहीं खुलता है और ना ही प्रखंड क्षेत्र की जनता को पदाधिकारी से समय पर मुलाकात होती है। आदेश के बाद भी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्यालय से बाहर अपना आवासन रखते हैं। कार्यालयों का रखरखाव, साफ-सफाई भी ठीक से नहीं होता है। जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने 5 जून को जब बड़हिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया तो पदाधिकारी से लेकर कर्मियों की मन मर्जी पकड़ी गई। जिलाधिकारी ने 8 जून को निरीक्षण रिपोर्ट जारी कर बड़हिया में बदहाल व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से जवाब तलब किया है। एसडीओ मुरली प्रसाद ¨सह को बड़हिया जाकर सभी कार्यालयों की जांच कर रिपोर्ट के साथ लापरवाह पदाधिकारी एवं कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव देने को कहा है। निरीक्षण के दिन भी बीडीओ एवं सीओ अनुपस्थित मिले थे। इसके अलावा लिपिक रामविलास पासवान 1 से 5 जून तक, कार्यालय परिचारी रूपेश कुमार 4 एवं 5 जून, लिपिक गुंजन कृष्ण ¨सह, परिचारी अभय कुमार शर्मा, आवास सहायक संजीव कुमार भी बिना सूचना के गायब मिले। जिलाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सीडीपीओ सहित सभी कर्मियों का आवासन मुख्यालय में है, या नही इसकी जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल बड़हिया के निरीक्षण में भी काफी नाराजगी व्यक्त की। जांच में पाया कि अस्पताल में रोस्टर के अनुसार चिकित्सक ड्यूटी नहीं करते हैं। साफ-सफाई भी सही ढंग से नहीं होती है। जिलाधिकारी ने अस्पताल के कर्मी अनीता देवी, दिलीप कुमार, विजय कुमार, विवेक कुमार, मोहित कुमार एवं किशोर कुमार को नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन कटौती की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.