47 किलो गांजा एवं पिकअप वैन के साथ एक गिरफ्तार
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से शुक्रवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेम
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से शुक्रवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 47 किलो 300 ग्राम गांजा एवं एक पिकअप वैन के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जैतपुर निवासी चन्दरदानी महतो के पुत्र लुडू महतो के रूप में हुई। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जैतपुर गांव में गांजे की खेप आ रही है। सूचना पर लखीसराय एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जैतपुर-तिरासी ग्रामीण पथ पर छापामारी करके एएस-26-सी-5193 नंबर की पिकअप वैन को अपने कब्जे में कर लिया। वैन के केबिन से 47 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ लुडू महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर गिरफ्तार तस्कर का साथी भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांजा कहां से आया तथा किसके पास जाना था इसकी जांच की जा रही है। छापामारी के दौरान थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडेय, एसआइ गोपाल कुमार ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, एएसआइ विकासचंद्र, नंदकिशोर ¨सह, सतेंद्र ¨सह, रवींद्र ¨सह सहित कई पुलिस बल साथ थे। जानकारी हो कि इससे पहले भी जैतपुर में कई बार गांजा की बरामदगी की है लेकिन असली माफिया अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है।