लोडेड पिस्टल व मैगजीन के साथ नक्सली गिरफ्तार
लखीसराय। शनिवार को एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कजरा कैंप के चीता 17 के जवानों ने
लखीसराय। शनिवार को एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कजरा कैंप के चीता 17 के जवानों ने गुप्त सूचना पर कजरा थाना क्षेत्र से एक हार्डकोर नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार करने करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान कजरा थाना क्षेत्र के माधोपुर मदनपुर टोला निवासी ¨मटू राम के पुत्र विक्की राम उर्फ विकास राम के रूप में कई गई है। एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कई नक्सल कांडों में पूर्व से वांछित है। गिरफ्तार नक्सली बड़े माओवादी अर्जुन कोड़ा एवं बालेश्वर कोड़ा का खास सहयोगी भी है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देसी पिस्टल (7.65 एमएम), दो मैगजीन तथा 30 ¨जदा कारतूस (7.65 एमएम) बरामद हुआ है। विक्की राम के पास से नक्सली वर्दी और कपड़े भी बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।