मारपीट व छेड़खानी मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
लखीसराय। बुधवार की सुबह माणिकपुर ओपी पुलिस ने सूर्यगढ़ा (माणिकपुर) थाना कांड संख्या 199/17 के तहत छे
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Apr 2018 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 11 Apr 2018 05:49 PM (IST)
लखीसराय। बुधवार की सुबह माणिकपुर ओपी पुलिस ने सूर्यगढ़ा (माणिकपुर) थाना कांड संख्या 199/17 के तहत छेड़खानी एवं मारपीट मामले के नामजद अभियुक्त माणिकपुर निवासी स्व. बिरंची शर्मा के पुत्र राम बालक शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में माणिकपुर ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि माणिकपुर हाई स्कूल के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग चार माह पूर्व माणिकपुर निवासी कल्पना देवी ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कांड अंकित कराया था जिसमें उस पर मारपीट एवं छेरखानी का आरोप लगाया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें