मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना की राशि आवंटित
लखीसराय। राज्य के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के साथ-साथ छात्रों
लखीसराय। राज्य के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के साथ-साथ छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत लखीसराय जिले के 37 माध्यमिक विद्यालयों में चालू वर्ष 2016-17 में शैक्षणिक भ्रमण की राशि आवंटित कर दी गई है। प्रत्येक विद्यालय को 20-20 हजार रुपये की राशि मिलेगी। डीपीओ योजना एवं लेखा परशुराम ¨सह ने इसकी जानकारी दी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परिभ्रमण की राशि पहले उन्हीं विद्यालयों को दी जाएगी जिन्होंने पूर्व में दी गई राशि की उपयोगिता महालेखाकार बिहार पटना को जमा कर दी है। विदित हो कि जिले के कई विद्यालय प्रधानों द्वारा गत वर्ष में उपलब्ध कराई गई राशि की उपयोगिता जमा नहीं की गई। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिले के 37 विद्यालयों में 7 लाख 40 हजार रुपये की परिभ्रमण राशि उपलब्ध कराई है। प्रत्येक विद्यालय प्रधान को कम से कम 50 की संख्या में छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराना अनिवार्य है। सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अगर अधिक राशि खर्च होती है तो विद्यालय कोष से राशि खर्च की जाएगी।