विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय: तंत्र-मंत्र और इलाज के बाद भी नहीं हुई संतान, तो शराबी पति ने रेता पत्नी का गला; शादी के हुए थे 20 साल

Published: Thu, 09 Jul 2026 02:49 PM (IST)

लखीसराय के सूर्यगढ़ा में शादी के 20 साल बाद संतान न होने पर शराबी पति ने पत्नी का गला रेतकर ...और पढ़ें

शराबी पति ने रेता पत्नी का गला

शराबी पति ने रेता पत्नी का गला

HighLights

  1. शराबी पति ने संतान न होने पर पत्नी की गला रेतकर हत्या की।

  2. हत्या के बाद शव को घर में मिट्टी के नीचे दफनाया गया।

  3. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, सूर्यगढा (लखीसराय)। थाना क्षेत्र के अलीनगर बिंद टोली में बुधवार की दोपहर ,शादी के बीस साल बाद संतान नहीं होने पर शराबी पति ने पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या। तथा शव को मिट्टी के घर में दफनाया। उसके बाद घर में ताला मारकर फरार हो गया। 

जब पूरा दिन ताला बंद रहा तब आस पास की महिलाओं की खोज बिन शुरू की इसी बीच नागेश्वर बिंद पहुंचा और घर दरवाजा खोला बगलगीर महिलाओं के द्वारा पूछने पर मायके जाने की बात बताया। 

मिट्टी के नीचे से निकाला शव

पुनः फिर घर में ताला बंदकर भागना चाहा कि ग्रामीणों ने आशंका के आधार पर पकड़ लिया। तथा मारपीट किया। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। तथा पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को मिट्टी के नीचे से निकाला। 

77649729

इधर मृतक के फुआ सोहागिन देवी ने बताया कि मृतक महिला का मायका पीरी बाजार बेलदारी है। मृतक विवाहिता की मां की मौत बचपन में हो गई थी। मृतक सबसे बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। मां की मौत के बाद लालन पालन और शादी चारो फुआ मिलकर किया। 

संतान के लिए तंत्र-मंत्र की सहारा

लेकिन मृतका अक्सर फोन पर पति द्वारा मारपीट करने की बात बताती थी। संतान नहीं होने पर कई जगह देवी देवताओं ,तांत्रिक ,डॉक्टर के पास इलाज करवाए। लेकिन संतान नहीं हुआ। मारपीट मामले को लेकर कई बार थाना में भी आवेदन दिया गया था। 

77649792

आरोपी पति

मृतक महिला खेतिहर मजदूर थी। मजदूरी कर जीविकोपार्जन करती थी। पति द्वारा अक्सर पैसे की भी मांग की जाने की बात कही। पैसा नहीं देने पर भी प्रताड़ित मारपीट क्या करता था। पति शराबी था। हर दिन शराब पीकर नशे में धुत रहता था और मारपीट करता था।

आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग

फुआ सोहागिन देवी ने बताया कि घटना की सूचना हमारे पुत्र द्वारा मुझे मिली और सभी को जानकारी दिया तथा हमलोग लखीसराय पहुंचा और शव को लखीसराय से अली नगर बेलदारी लाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि हत्यारे को हत्यारे को सख्त से सख्त दी जाय। 

इधर हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया। तथा हत्या का आलोचना करते हुए आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। समाचार प्रेषण तक शव को अलीनगर बिंद टोली में भाई के आने के इंतजार में रखा है।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में खौफनाक वारदात: नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से रेता पत्नी का गला, घर के अंदर ही दफनाया शव