अमन चैन की मांगी दुआ, गले मिलकर सबने कहा ईद मुबारक
लखीसराय। तीस दिनों तक रोजा रखने के बाद रमजान का पवित्र महीना शनिवार को समाप्त हो गया। जिला मुख्यालय
लखीसराय। तीस दिनों तक रोजा रखने के बाद रमजान का पवित्र महीना शनिवार को समाप्त हो गया। जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाहों में पुलिस व मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर खुदा से अमन चैन, सुख समृद्धि की दुआ की गई। मुख्यालय में सुबह सात बजे के बाद से नमाजियों की भीड़ पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह मस्जिद, वार्ड नंबर चार इंग्लिश मस्जिद एवं पचना रोड स्थित जामा मस्जिद पहुंचने लगे। सभी नमाजी कुर्ता पाजामा, पठान कुर्ता आदि नए कपड़े पहने हुए थे। सबों के चेहरे पर पर्व की खुशी झलक रही थी। निर्धारित समय पर मस्जिदों में सामूहिक रूप से लोगों ने ईद की नमाज अदा की। फिर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। पुरानी बाजार बड़ी दरगाह मस्जिद के पास ईद मेला भी लगा जहां काफी संख्या में भीड़ जमा हुई। इसके बाद पुरानी बाजार स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सामूहिक नमाज होने के बाद सबों ने गले मिलकर ईद पर्व की खुशियां मनाई। काफी संख्या में बच्चे भी ईदगाह पहुंचे थे। नमाज के दौरान एसडीओ मुरली प्रसाद ¨सह एवं एसडीपीओ मनीष कुमार ने गले मिलकर लोगों को ईद की बधाई दी। सीओ अरुण कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद थे। इसके अलावा लखीसराय प्रखंड के मोरमा, भेनोरा, बालगुदर, अमहरा, खगौर, वृंदावन आदि गांव स्थित मस्जिद व ईदगाहों में उल्लास के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई। शहर से गांव तक ईद पर्व की धूम मची रही। लोगों ने पर्व के मौके पर अपने दोस्तों एवं परिजनों के साथ सेवई के अलावा स्वादिष्ट भोजन का भी भरपूर आनंद लिया।