विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठवें चरण का चुनाव 24 को, आज वितरित होगी चुनाव सामग्री

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 07:58 PM (IST)

संवाद सहयोगी लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच

आठवें चरण का चुनाव 24 को, आज वितरित होगी चुनाव सामग्री
आठवें चरण का चुनाव 24 को, आज वितरित होगी चुनाव सामग्री

संवाद सहयोगी, लखीसराय : जिले के नक्सल प्रभावित सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच और छह एवं कुल 13 पंचायतों में आठवें चरण के तहत 24 नवंबर को मतदान होना है। इसकी प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण पाठक मैं है। 13 पंचायतों में कुल 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में अब तक की सबसे अधिक पंचायत और सबसे अधिक मतदान केंद्र में चुनाव होना है। इसमें आधा दर्जन पंचायत पूरी तरह नक्सल प्रभावित है। रविवार को अवकाश के दिन जिला मुख्यालय में निर्वाचन और पंचायत कार्यालय खुला रहा। एनआइसी कक्ष में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद उद्योग विभाग के उपसचिव अनिल कुमार की मौजूदगी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने डीआइओ पिटू कुमार से आठवें चरण के चुनाव कार्य में लगाए गए कर्मियों के तैयार डाटा की जानकारी ली। इसके बाद रेंडमाइजेशन के जरिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रेमलता कुमारी, सूर्यगढ़ा के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार भी मौजूद थे। ----

आठवें चरण के मतदान कार्य में लगाए गए 1,080 कर्मी

कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रेमलता कुमारी ने बताया कि जिले में आठवें चरण के चुनाव में अब तक की सबसे अधिक 13 पंचायत शामिल है जहां 180 मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके लिए पीठासीन पदाधिकारी सहित कुल 1,080 मतदान कर्मियों की ड्यूटी बूथ पर लगाई गई है। इसके लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक पीसीपीपी पार्टी बनाई गई। ----

सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय में आज चुनाव सामग्री का होगा वितरण

सूर्यगढ़ा प्रखंड की 13 पंचायतों में 24 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार 22 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। चुनाव सामग्री से पहले सभी मतदान कर्मियों के बीच कार्मिक कोषांग द्वारा नियुक्ति पत्र का तामिला कराया जाएगा। 23 नवंबर को पीसीपीपी पार्टी के बीच ईवीएम और मतपेटी का वितरण किया जाएगा। साथ ही डीएम-एसपी पेट्रोलिग पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिग करेंगे।