Move to Jagran APP

अपराधी सरगना निरंजन साव हत्याकांड में कुख्यात बिरजू मंडल सहित 15 नामजद

लखीसराय । जिले के अमहरा ओपी क्षेत्र के रामनगर गांव में 21 मई की शाम अमहरा पंचायत की मुखि

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:46 PM (IST)
अपराधी सरगना निरंजन साव हत्याकांड में कुख्यात बिरजू मंडल सहित 15 नामजद
अपराधी सरगना निरंजन साव हत्याकांड में कुख्यात बिरजू मंडल सहित 15 नामजद

लखीसराय । जिले के अमहरा ओपी क्षेत्र के रामनगर गांव में 21 मई की शाम अमहरा पंचायत की मुखिया सविता देवी के पति कुख्यात अपराधी सरगना निरंजन साव की हत्या मामले शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है। मुखिया सविता देवी ने अपने पति की हत्या में गांव के ही बिरजू मंडल सहित 15 लोगों को आरोपित किया है। नामजद बिरजू मंडल का भी आपराधिक इतिहास रहा है। मृतक निरंजन साव से उसकी पुरानी अदावत चल रही थी। मुखिया ने हत्या की साजिश में शामिल मकदमपुर गांव के भी तीन ग्रामीणों को आरोपित किया है। उधर हत्या के बाद एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। लेकिन पुलिस का हाथ अबतक खाली है। नामजद सभी आरोपित भूमिगत हो गए हैं। हत्याकांड में रामनगर गांव के बिरजू मंडल एवं उसके पुत्र पप्पू मंडल एवं साजन मंडल, करण मंडल, पुरषोत्तम कुमार उर्फ गौतम मंडल, नरेश राम, संतोष राम एवं पंकज राम उर्फ गांगुली, किशनपुर गांव के गौतम यादव, अमरजीत यादव, भवेश यादव के अलावा मकदमपुर गांव के पवन सिंह, राजीव सिंह एवं विपिन सिंह के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। मुखिया सबिता देवी ने दर्ज केस में कहा है कि 21 मई की शाम उनका पति निरंजन साव अपने चाचा दिनेश साव के घर में लिट्टी बना रहे थे। वहां परिवार के सभी लोग मौजूद थे। उसी दौरान बिरजू मंडल अन्य सभी नामजद आरोपितों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए उसके पति के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अन्य आरोपितों ने अंधाधुंध फायरिग कर उसके पति के शरीर में कई गोली दाग दी। इससे मौके पर मौत हो गई। मुखिया ने आरोप लगाया है कि घटना स्थल से कुछ दूर पर पवन सिंह, राजीव सिंह एवं विपिन सिंह भी खड़ा था। हत्या के बाद मृतक का मोबाइल और सोने की चेन भी आरोपितों द्वारा ले लिया गया। जानकारी हो निरंजन साव हत्याकांड में नामजद मकदमपुर के पवन सिंह से भी निरंजन साव की पुरानी दुश्मनी चल रही थी। 20-25 वर्ष पूर्व मृतक निरंजन साव ने पवन सिंह के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में निरजंन साव को सजा भी हुई थी। बताया जाता है उसी पुरानी दुश्मनी को लेकर पवन सिंह एवं अन्य को इस हत्याकांड में आरोपित किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.