विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:06 PM (IST)

Kishanganj Indo Nepal Border US Girl Detained: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक अमेरिकी युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत ...और पढ़ें

Kishanganj Indo Nepal Border US Girl Detained: सोशल मीडिया वाले प्यार के लिए अमेरिका से किशनगंज पहुंची युवती; भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ा। प्रत‍ीकात्‍मक तस्‍वीर।

Kishanganj Indo Nepal Border US Girl Detained: सोशल मीडिया वाले प्यार के लिए अमेरिका से किशनगंज पहुंची युवती; भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ा। प्रत‍ीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. अमेरिकी युवती भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसबी द्वारा पकड़ी गई।

  2. सोशल मीडिया पर हुए प्रेम प्रसंग के कारण नेपाली प्रेमी से मिलने आई थी।

  3. एसएसबी ने युवती के वीजा और यात्रा दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज)। Kishanganj Indo Nepal Border US Girl Detained: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सतर्क जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 130 के समीप एक अमेरिकी युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए हिरासत में लिया है।

प्राथमिक जांच में यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर हुए प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। विदेशी नागरिक होने के नाते सुरक्षा एजेंसियों ने युवती को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके पासपोर्ट, वीजा तथा भारत में प्रवेश से संबंधित सभी वैध यात्रा दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की रहने वाली इस युवती की दोस्ती कुछ समय पूर्व इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) के जरिए नेपाल के रहने वाले एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच की बातचीत गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। इसके बाद अपने प्रेमी से मिलने की जिद में युवती सात समंदर पार कर पहले भूटान पहुंची और फिर वहां से सड़क मार्ग के जरिए नेपाल दाखिल हुई।

प्रेमी संग दिघलबैंक बाजार आई थी युवती, वापसी में SSB ने दबोचा

बताया जाता है कि सोमवार को वह नेपाली युवक के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर खरीदारी करने के लिए भारतीय क्षेत्र के दिघलबैंक बाजार पहुंची थी। बाजार से वापस नेपाल लौटने के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 130 के पास तैनात एसएसबी के जवानों की नजर युवती पर पड़ी। संवेदनशील सीमा क्षेत्र में विदेशी महिला की आवाजाही और गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की।

  • भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 130 के समीप एसएसबी 12वीं वाहिनी के जवानों ने अमेरिकी युवती को पकड़ा

  • सोशल मीडिया के जरिए नेपाल के युवक से हुआ था प्रेम प्रसंग; युवक से मिलने के लिए भूटान के रास्ते नेपाल पहुंची थी युवती

  • नेपाली प्रेमी संग भारतीय सीमा क्षेत्र दिघलबैंक बाजार में आई थी युवती, लौटते समय संदिग्ध गतिविधियों पर जवानों ने रोका

  • एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पासपोर्ट, वीजा और वैध यात्रा दस्तावेजों की गहनता से तकनीकी जांच

पूछताछ के दौरान महिला द्वारा अमेरिकी नागरिक होने की पुष्टि होने के बाद एसएसबी ने तत्काल उसे अपनी सुरक्षा अभिरक्षा में ले लिया। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि युवती के पास भारत में प्रवेश करने का वैध वीजा और अनुमति पत्र था या वह बिना किसी आधिकारिक औपचारिकता के अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल हो गई थी। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।