विद्यार्थियों को खेल सिखाता है अनुशासन व सामाजिक समरसता
किशनगंज। खेल प्रतिभा विद्यार्थियों के अंदर छिपी रहती है। जरूरत इस बात की होती है कि उनके रुचि के अनुसार उनके अंदर की छिपी खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाए।
किशनगंज। खेल प्रतिभा विद्यार्थियों के अंदर छिपी रहती है। जरूरत इस बात की होती है कि उनके रुचि के अनुसार उनके अंदर की छिपी खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाए। कोई विद्यार्थी इंडोर तो कोई विद्यार्थी आउटडोर खेल में रूचि
रखता है। यह विद्यार्थियों के मन, मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाता और अनुशासन व सामाजिक समरसता का पाठ सिखाता है। शनिवार को जीबीएम निदेशक अनिल कुमार ने छह दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि वार्षिक खेल प्रतियोगिता में 31 प्रकार के इंडोर व आउटडोर गेम खेले गए। इनमें कबड्डी, क्रिकेट, वालीबॉल, हरडल रेस, बैलेंस रेस, बाधा दौड़ और चॉकलेट रेस सहित कई अन्य प्रकार के खेल थे। क्रिकेट और कबड्डी खेल में राजेन्द्र हाउस और जाकीर हाउस का वर्चस्व बना रहा। साथ ही वालीबॉन प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने बाजी मारी। म्युजिकल चेयर में निक्की, वीणा और रिया ने प्रथम, द्धितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। नर्सरी से लेकर वर्ग प्रथम के विद्यार्थियों में जलेबी रेस में ¨प्रसी, मेघा और समीक्षा कुमारी ने प्रथम, द्धितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर बेहतर खेल का प्रदर्शन करने में कामयाब रही। खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल प्रशिक्षक मो. आजाद, अतुल रोशन, जेगब मिर्जा, संजय पंडित, राज कुमार, नाहिद रहमानी, रूचिसा, दीपा कुमारी और मंच संचालक अभिषेक ¨सह का सराहनीय योगदान रहा।