दो दिवसीय श्याम प्रभु खाटू महोत्सव आज
किशनगंज। श्याम प्रभु खाटू वाले का 22 वां महोत्सव तेघरिया स्थित श्याम मंदिर परिसर में होगा। दो
किशनगंज। श्याम प्रभु खाटू वाले का 22 वां महोत्सव तेघरिया स्थित श्याम मंदिर परिसर में होगा। दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। यह महोत्सव 16 और 17 फरवरी तक होगा। यह जानकारी शुक्रवार को सुबोध माहेश्वरी ने देते हुए कहा कि महोत्सव में समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव में शनिवार को संध्या छह बजे से पूजन, ज्योति, भजन, कीर्तन और आरती होगी। इसमें कोलकता के भजन गायक शुभम और रूपम के अलावा जयपुर के भजन गायक सौरभ शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। 17 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके उपरांत फागुन माह की धमाल, भजन रस और दोपहर एक बजे मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकालेगी। यह शोभा यात्रा तेघरिया मंदिर परिसर से निकल कर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगा।