हर्षोल्लास के साथ मना 352 वां प्रकाश पर्व
किशनगंज। सिखों के दसवें गुरू गुरू गो¨वद ¨सह महाराज के 352 वें प्रकाश पर्व रविवार को धर
किशनगंज। सिखों के दसवें गुरू गुरू गो¨वद ¨सह महाराज के 352 वें प्रकाश पर्व रविवार को धरमगंज रेल गुमटी के निकट स्थित गुरुद्वारा गुरु ¨सह सभा में धूम-धाम से मनाया गया। इस गुरु ¨सह सभा में पिछले 15 दिनों से गुरूवाणी का सहजपाठ लगातार चल रहा था। रविवार को सहजपाठ के समापन के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें तख्त हरिमंदिर जी पटना साहब से हजूरी रागी जत्था कीर्तन करने पहुंचे थे। जिन्होंने कीर्तन कर संगत को निहाल किया, एवं शबद कीर्तन के बाद गुरू का अटूट लंगर बांटा गया। यह जानकारी पटना प्रबंधक कमेटी के सदस्य सह किशनगंज गुरुद्वारा के प्रधान लखविन्द्र ¨सह ने दिया। उन्होंने बताया कि गुरू गो¨वद ¨सह महाराज के प्रकाश पर्व में बड़ी संख्या में संगत पहुंचे थे। इस प्रकाश पर्व में बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान किशनगंज गुरुद्वारा कमेटी सचिव सूरज ¨सह, उपाध्यक्ष अजित ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, जयसपाल ¨सह आदि मौजूद थे।