राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
किशनगंज। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुरूवार को किशनगंज प्रखंड के महेश बथना स्थित उ
किशनगंज। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुरूवार को किशनगंज प्रखंड के महेश बथना स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का नारा लगाते हुए बेटी की पढ़ाई को अनिवार्य बताया गया।
मौके परी राहत की संचालिका डॉ. फरजान बेगम ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरूआत वर्ष 2009 से शुरू की गई। 24 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री इंइरिा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठीं थी। इसी वजह से उन्हें नारी शक्ति के रूप में भी जाना जाता है। बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बालिकाओं केा अगर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो वह भी स्वयं के जीवन संवारने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकती हैं। वर्तमान समय में बालिकाएं सेना, पुलिस और पायलट बन कर राष्ट्र की सेवा कर रही हैं। पढ़ाई के साथ कंप्यूटर का ज्ञान भी बालिकाओं के लिए जरूरी हो गया है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक जहुर आलम, मो. आजाद, यारसमीन, सिराज, जुनैद, एहसान, गौरव, माला मिका, अनुपम, शिराज अनवर, रियाज आलम सहित अन्य मौजूद थे।