विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन का रूट तय; ठाकुरगंज, कटिहार, छपरा, पूर्णिया, खगड़िया व गोरखपुर में होगा ठहराव

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:47 PM (IST)

Festive Special Trains 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा ...और पढ़ें

Festive Special Trains 2026: पूजा, दिवाली और छठ पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे चलाएगा 4 जोड़ी विशेष ट्रेनें; न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर को ठाकुरगंज में ठहराव

Festive Special Trains 2026: पूजा, दिवाली और छठ पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे चलाएगा 4 जोड़ी विशेष ट्रेनें; न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर को ठाकुरगंज में ठहराव

HighLights

  1. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 4 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाईं।

  2. न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन ठाकुरगंज से गुजरेगी।

  3. कटिहार-पूर्णिया और कटिहार-मनिहारी के लिए भी ट्रेनें।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। Festive Special Trains 2026: आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और आस्था के महापर्व छठ के दौरान परदेस से घर लौटने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने राहत भरा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के सुगम और सुविधाजनक आवागमन के लिए चार जोड़ी विशेष (फेस्टिवल स्पेशल) ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इनमें से एक महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेन किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के रास्ते चलाई जाएगी, जिससे सीमांचल, उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को आवागमन में सीधी राहत मिलेगी।

  • दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने किया 4 जोड़ी विशेष ट्रेनों का ऐलान

  • ट्रेन संख्या 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर स्पेशल 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दोनों दिशाओं में लगाएगी 9-9 फेरे

  • सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा और गोरखपुर में दिया गया ठहराव

  • कटिहार-पूर्णिया के बीच प्रतिदिन 61 फेरे और कटिहार-मनिहारी रूट पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें भरेंगी उड़ान; सीमांचल को बड़ा फायदा

रेलवे प्रशासन से जारी आधिकारिक समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन का परिचालन 4 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल नौ-नौ फेरे लगाएगी।

न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर विशेष ट्रेन का शेड्यूल

  • ट्रेन संख्या 05742 (न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर): यह ट्रेन 4 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सोमवार को सुबह 09:10 बजे लखनऊ के गोमती नगर पहुंचेगी।

  • ट्रेन संख्या 05741 (गोमती नगर से न्यू जलपाईगुड़ी): वापसी दिशा में यह विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:20 बजे गोमती नगर से खुलेगी और अगले दिन मंगलवार को दोपहर 03:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

  • ठाकुरगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर और हाजीपुर में ठहराव

    यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सिलीगुड़ी जंक्शन, ठाकुरगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा और गोरखपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर तय किया गया है। ठाकुरगंज और सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए लखनऊ, गोरखपुर और बिहार के मध्यवर्ती जिलों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से त्योहारी सीजन में सफर काफी आसान हो जाएगा।

    कटिहार-पूर्णिया और कटिहार-मनिहारी के बीच तीन जोड़ी लोकल स्पेशल

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेन के अलावा क्षेत्रीय दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए सीमांचल क्षेत्र में तीन जोड़ी अन्य विशेष ट्रेनों की भी घोषणा की है:

    • कटिहार-पूर्णिया-कटिहार (ट्रेन संख्या 07555/07554): यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना दोनों दिशाओं में 61-61 फेरे लगाएगी।

    • कटिहार-मनिहारी-कटिहार (ट्रेन संख्या 07540/07539): इसका परिचालन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 43-43 फेरों के लिए किया जाएगा।

    • कटिहार-मनिहारी-कटिहार (ट्रेन संख्या 07544/07543): यह दूसरी लोकल स्पेशल 1 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी।

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी मौसम में नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की लंबी कतारों को देखते हुए इन विशेष फेरों का प्रबंध किया गया है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट पाने में सहूलियत होगी।