राहुल के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
किशनगंज। राजनीतिक हलचल व चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय
किशनगंज। राजनीतिक हलचल व चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। सोमवार को राहुल गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकताओं की भीड़ एकत्र हो गई। इसके उपरांत युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली का्रंगेस कार्यालय से निकल कर चूड़ीपट्टी, पश्चिमपाली, सुभाषपल्ली होते हुए गांधी चौक पहुंचा। जहां बाइक रैली नुकक्ड़ सभा में बदल गया।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज खान ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही युवाओं में अजीब सा जोश व उत्साह भर गया है। इनके नेतृत्व में राजनीतिक परिवर्तन की उम्मीद नजर आने लगी है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव गुजरात चुनाव सहित लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। गांधी चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी और एक-दूसरे का मुंह भी मीठा किया। इस दौरान मुख्य रूप से महासचिव तौसिफ अंजर, ईमाम अली ¨चटू, शमशेर अहमद उर्फ दारा, अमन रजा, अवेश अंजुम, बदरूल आलम, शंभु यादव, अमित हयात, जुल्फेकार अहमद अंसारी, मो. आमिर, सरफराज आलम, कामरान अहमद, कौनेन रजा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।