प्रधानमंत्री अब जनता को दिगभ्रमित नहीं कर सकते : इस्लामुद्दीन बागी
किशनगंज। देश के पांच राज्यों में हुई विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार पर वरिष्ठ
किशनगंज। देश के पांच राज्यों में हुई विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार पर वरिष्ठ राजद नेता सह पूर्व कल्याण मंत्री इस्लामुद्दीन बागी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि देश जुमलेबाजी से नहीं चलती है। बल्कि लोकतंत्र की रक्षा व जनहित में किए गए कार्य से ही जनता का समर्थन मिल सकता है। तीन राज्यों की हार ने साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री अब जनता को दिगभ्रमित नहीं कर सकते हैं। जनता समझ चुकी है कि भाजपा हमेशा से लोगों को झांसा देकर वोट बटोरने का काम किया है। अच्छे दिन का सपना दिखाकर निश्चित रूप से केन्द्र में भाजपा सत्ता में आ गई। परंतु शासन में आते ही जनता की परेशानी को अनदेखी कर गलत निर्णय के जरिए देश की जनता को बुरे दिन दिखाने लगे। देश की जनता भाजपा के शासन से ऊब चुकी है। पूर्व मंत्री इस्लामुद्दीन बागी ने कहा कि अंहकार में डूबी भाजपा को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। आगामी 2019 में होने वाली लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पूरे देश में परचम लहराएगी।खास कर बिहार में महागठबंधन एनडीए को धुल चटा देगी।