झीगांकांटा पंचायत ओडीएफ घोषित
किशनगंज। लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत रविवार को बहादुरगंज प्रखंड के झीगांकांटा पंचायत क
किशनगंज। लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत रविवार को बहादुरगंज प्रखंड के झीगांकांटा पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। पंचायत के मनरेगा भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार आदिल के द्वारा ओडीएफ घोषित किया गया। समारोह में पंचायत के सभी चौदह वार्ड सदस्यों, सहायिका, सेविका, विकास मित्र, न्याय सचिव व अन्य ओडीएफ कर्मियों को सम्मानित किया गया। बीडीओ जुल्फिकार आदिल व जिप सदस्य प्रतिनिधि इमरान ने संयुक्त रूप से मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बीडीओ ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खुले में शौच करना बीमारियों को दावत देना है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में निर्माण कराए गए शौचालय का ही उपयोग करेंगे। स्वच्छता को अपना कर ही स्वच्छ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर मौजूद जिप सदस्य प्रतिनिधि इमरान आलम व मुखिया हबीबुर रहमान ने ग्रामीणों से शेष बचे शौचालय को शीघ्र पूरा कर इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया हबीबुर रहमान, महिला पर्यवेक्षिका रंजू जायसवाल, पैक्स अध्यक्ष उबेद इस्माइल, सरपंच नसीम अख्तर, शौकत आलम, उपमुखिया लक्षो देवी, वार्ड सदस्य फेको देवी, सुनील ¨सह, सदानंद ¨सह, जफर आलम, किरानी लाल, पृथ्वी लाल ¨सह, नासेदा बेगम, रानी देवी, रेखा देवी, शबाना अफरोज, रंजना देवी, जाकिर हुसैन, पंसस प्रतिनिधि अशोक ¨सह, गोवर्धन ¨सह सहित अन्य मौजूद थे।