विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिस बेटे का कर दिया था अंतिम संस्कार, वो जिंदा लौटा वापस; गांव वालों को टेंशन- जिसे जलाया वो कौन?

Published: Sat, 28 Mar 2026 08:50 PM (GMT+05:30)

किशनगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोतीबाग निवासी अमर चौहान लापता हो गया था। उसके परिवार ...और पढ़ें

फोटो में दायें अमर चौहान। फाइल फोटो

फोटो में दायें अमर चौहान। फाइल फोटो  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक लापता युवक को मृत मानकर स्वजनों ने लावारिस हालत में मिले एक शव की पहचान लापता युवक के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन लापता युवक जिंदा घर लौट आया।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग निवासी अमर चौहान घर से गुरुवार को गायब हो गया था। स्वजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच खगड़ा तीन नंबर रेलवे फाटक के निकट शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी।

सूचना पर आरपीएफ व पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि लापता युवक मोतीबाग निवासी अमर चौहान के स्वजन भी जानकारी मिलने पर पहुंचे और ट्रेन से कटे युवक की पहचान अमर चौहान के रूप में की।

जिसके बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम भी करवाया गया और मामले में सदर थाना में अमर चौहान के भाई मंटू चौहान के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

बंगाल में जिंदा मिला युवक

इसी बीच स्वजनों को जानकारी मिली कि उनका लापता भाई बंगाल के पंजीपाड़ा में नशे की हालत में है। स्वजन आनन-फानन में पंजीपाड़ा पहुंचकर अमर को जिंदा देखकर खुशी के साथ आश्चर्य में पड़ गये और लापता युवक का भाई मंटू चौहान को अपने साथ किशनगंज लेकर पहुंच गया।

स्वजनों काे अब चिंता सता रही है कि उन्होंने जिस युवक के शव का अंतिम संस्कार किया आखिर वह कौन था। स्वजनों की माने तो दाह संस्कार के बाद एक व्यक्ति का फोन आया और बताया कि अमित जीवित है और बंगाल के पांजीपाड़ा में है।

इसकी सदर थाना की पुलिस को भी दी गई। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ट्रेन से कटे युवक का शव किसका था। आखिर पुलिस के सामने जब स्वजनों ने शव का शिनाख्त किया तो फिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? जिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया है, उसकी शिनाख्त कैसे होगी?

नियम के अनुसार, किसी भी शव का पहचान अगर स्वजन करते हैं तो पुलिस कार्रवाई करते हुए शव स्वजनों को सौंप देती है। इस मामले में भी ऐसा ही किया गया था। जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया है,उसकी शिनाख्त करवाने के दिशा में पहल हो रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। -संतोष कुमार, एसपी