प्रमंडलीय सम्मेलन व राजग की रैली में किशनगंज की होगी अहम भागीदारी
किशनगंज। जनाधार व संगठन की मजबूती के लिए जदयू की जिला इकाई द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चल
किशनगंज। जनाधार व संगठन की मजबूती के लिए जदयू की जिला इकाई द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के बल पर प्रमंडल स्तर पर सम्मेलन होना है। इस सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार जरूरी है। इसके अलावा 3 मार्च को पटना में आयोजित राजग की रैली में किशनगंज की अहम भागीदारी होगी। शनिवार को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी सैयद महमूद अशरफ ने लाइन स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया परिसर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि प्रमडलीय सम्मेन व राजग की रैली की सफलता की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने मुहल्ले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं केा प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में लेकर पहुंचना होगा। प्रमंडल स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन 24 फरवरी को पूर्णिया में होगी। इस सम्मेलन में जिला से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक के अध्यक्षों को सम्मेलन की सफलता को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पंचायत स्तर पर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनेगी। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना है। चुनाव में युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक होती है। युवा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रत्याशियों को जिताने में निर्णायक भूमिका निभा सकें। कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन को कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखने लगा है। इनके उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में इस सम्मेलन का सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। वहीं ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम ने कहा कि जिला में जदयू का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस जनाधार को सही दिशा देने के लिए प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन होगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमंडलीय प्रभारी कामाख्या नारायण ¨सह, जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, बुलंद अख्तर हासमी, प्रहलाद सरकार, रियाज अहमद, सत्य प्रकाश, बलराम, कमाल अंजुम, रेशमी राय, फातमा बेगम, मुन्नी बेगम, रानी देवी, पूनम वर्मा, बेगम खातुन सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।