दो महिलाओं ने किया विषपान
किशनगंज। टाउन थाना क्षेत्र के ओदरा घाट में मामूली विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या करन
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 10:18 PM (IST)
किशनगंज। टाउन थाना क्षेत्र के ओदरा घाट में मामूली विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या करने की नियत से विषपान कर लिया। शुक्रवार सुबह पीड़िता अजमेरी खातून की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख परिजनों को खतरे का आभाष हो गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति चिताजनक बनी हुई है। वहीं एक दूसरी घटनाक्रम में स्थानीय सिटी तेघरिया निवासी रानी खातून ने भी पारिवारिक विवाद के बाद विषपान कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों और कर्मियों के मैराथन प्रयास के बाद उसे बचा लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें