हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
किशनगंज। पौआखाली बाजार में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें
किशनगंज। पौआखाली बाजार में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। इस शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं व बच्चों सहित सैकडों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा महावीर मंदिर से बाजार होते हुए मेला ग्राउंड पहुंचीं। जहां से पुन: बाजार के हॉस्पिटल रोड से काली मंदिर होते हुए लक्ष्मी चौक, शिव मंदिर, फुलबाड़ी, मल्लाह टोली तक गई। पुन: उसी मार्ग से महावीर मंदिर तक पहुंची।
शोभायात्रा की अगुवाई समाज के प्रबुद्ध जन हरे कृष्ण पाठक, हरि सोमानी, महेंद्र सोमानी, सुनील कुमार गुप्ता, अनूप माहेश्वरी, पंसस प्रदीप सिन्हा, संतोष साह, पौआखाली व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, श्याम नारायण झा, नरेश कुमार गणेश, गौतम चंद्रवंशी, सुधीर यादव, विजय सोमानी, शिवचन्द्र शर्मा आदि ने किया। वहीं युवा वर्ग में बोनी सिन्हा, अंकित सिंह, पंकज सिंह, प्रीतम कुमार घोष, घनश्याम गुप्ता, धनन्जय सिंह, मोनू सिंह, सचिन कुमार, विशाल सोमानी, गोपाल, पुष्कर साह व राजू कुमार महतो आदि यात्रा का संचालन कर रहे थे। इस शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में युवाओं, महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता था। सभी गाजे बाजे के धुन पर थिरकते नजर आ रहे थे। कभी जय श्री राम व कभी बजरंग बली की जय घोष से वातावरण गूंजित हो रहा था। कई बच्चों को हनुमान जी की वेशभूषा में सजाया गया था। जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहे थे। इस शोभायात्रा की तैयारी रामनवमी के पूर्व से ही की जा रही थी। सभी प्रमुख चौक चौराहे व सड़कों को भगवा झंडे से पाट दिया गया था। शोभायात्रा में भगवा झंडे के अलावे तिरंगा झंडा भी लहरा रहा था। दूसरी ओर इस शोभायात्रा में शामिल लोगों जगह जगह को शरबत पिलाया व मिठाई खिलाई। फुलबाड़ी गांव में लीजेंड ग्रुप ऑफ यूथ ने सौहार्द्रता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं सहित आने-जाने वाले सभी समुदाय के लोगों को शरबत पिलाया। ग्रूप के सदस्य बाबुल सिन्हा, प्रदीप देवनाथ, चंदन महतो, मुन्ना देवनाथ, मनोज पोद्दार, मिथुन देवनाथ, नीरज सिंह, कैलाश गिरी, सुभाष देवनाथ, रिकू देवनाथ, पंकज देवनाथ आदि ने मौके पर पानी व शर्बत की व्यवस्था की। वहीं आयोजकों ने बताया कि शाम में भजन संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया है।जिसमें बाहर के कलाकार शमां बांधेंगे। इधर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी तरह मुस्तैद दिखी।