Move to Jagran APP

किशनगंज में हुआ 66.34 फीसद मतदान, आधी आबादी की रही अहम भागीदारी

किशनगंज। लोकसभा 2019 चुनाव में इस बार किशनगंज में 66.34 फीसद मतदान हुआ जो अब तक का रिक

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:38 PM (IST)
किशनगंज में हुआ 66.34 फीसद मतदान,
आधी आबादी की रही अहम भागीदारी
किशनगंज में हुआ 66.34 फीसद मतदान, आधी आबादी की रही अहम भागीदारी

किशनगंज। लोकसभा 2019 चुनाव में इस बार किशनगंज में 66.34 फीसद मतदान हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी का दबदबा रहा। घर का चूल्हा बंद कर महिलाएं मतदान केंद्र तक पहुंची और अपने मत का प्रयोग कर एक मजबूत लोकतंत्र के नींव डालने में अहम भागीदार बनीं। किशनगंज लोकसभा के लिए 18 अप्रैल को किए गए मतदान में पुरूषों से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जहां पुरुष मतदाताओं ने 62.58 फीसद तो वहीं महिला मतदाताओं ने 70.37 फीसद मतदान किया।

loksabha election banner

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अमौर-बायसी विधानसभा क्षेत्र मिला कर 16 लाख 59 हजार 461 मतदाता हैं। इनमें 8 लाख 58 हजार 900 पुरुष व 8 लाख 522 महिला मतदाता हैं। इन 16 लाख 59 हजार 461 में से इस बार 11 लाख 843 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से 5 लाख 37 हजार 473 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं 5 लाख 63 हजार 367 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। महिला मतदान विधानसभावार देखा जाए तो सबसे अधिक बायसी विधानसभा में 74.94 फीसद महिला मतदाता ने मतदान किया। वहीं सबसे कम किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में 66.40 फीसद महिला मतदाता ने मतदान किया। आंकड़ों पर गौर करें तो सभी विधानसभा में पुरुष के मुकाबले महिला मतदाताओं ने सबसे अधिक मतदान किया। इसके अलावा विधानसभा बार मतदान का आंकड़ा देखा जाए तो सबसे अधिक ठाकुरगंज विधानसभा में मतदान हुआ। ठाकुरगंज विधानसभा का मतदान फीसद सर्वाधिक 70.08 फीसद रहा, जबकि दूसरा स्थान पर 68.43 फीसद मतदान के साथ बायसी विधानसभा रहा। सबसे कम मतदान अमौर विधानसभा क्षेत्र में 63.42 फीसद मतदान हुआ।

-----------------------

अब तक का रिकार्ड 66.43 फीसद हुआ मतदान -

किशनगंज लोकसभा चुनाव 2019 आम चुनाव ने लोकसभा चुनाव 1998 का रिकार्ड तोड़ दिया है। 1998 लोकसभा चुनाव में 65.51 फीसद मतदान हुआ था। इस बार लोकसभा चुनाव में 66.34 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया। हालांकि मतदान दिवस के समय सीमा यानी संध्या 6 बजे तक 63.40 फीसद मतदान हुआ था। जो मतदाता संध्या तक लाइन में खड़े थे। उनके मतदान से यह आंकड़ा बढ़ गया। शुक्रवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी मतदान आंकड़ा के अनुसार मतदान फीसद में बढ़ोतरी दिखाया गया। 

---------------------------------

किशनगंज में अब तक का मतदान प्रतिशत

वर्ष - प्रतिशत

2019 - 66.34

2014 -64.52

2009 -52.84

2004 -63.62

1999 -64.44

1998 -65.51

1996 -61.39

1991 -55.47

1989 -50.55

1984 -55.75

1980 -45.63

1977 -48.91

1971 -41.80

1967 -44.85

1962 -39.72

1957 -37.01

-----------------------------------

विधानसभावार मतदाता और किए गए मतदान की संख्या -

विधानसभा - कुल मतदाता - किए गए मतदान की संख्या

- पुरुष - महिला - पुरुष (प्रतिशत) - महिला (प्रतिशत)

बहादुरगंज - 147547 - 137713 - 90110 (61.07) - 95702 (69.49)

ठाकुरगंज - 146224 - 137943 - 97362 (66.58) - 101787 (73.79)

किशनगंज - 143692 - 140506 - 92218 (64.18) - 93295 (66.40)

कोचाधामन - 123508 - 115376 - 76884 (62.25) - 80498 (69.77)

अमौर - 157705 - 141765 - 93194 (59.09) - 96744 (68.24)

बायसी - 140224 - 127219 - 87705 (62.55) - 95341 (74.94)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.