ऑटो पलटने से दो जख्मी
किशनगंज। प्रखंड अंतर्गत नेशनल हाईवे 327ई पर महादेवदिघी चौक के समीप ऑटो पलटने से उस पर
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:23 PM (IST)
किशनगंज। प्रखंड अंतर्गत नेशनल हाईवे 327ई पर महादेवदिघी चौक के समीप ऑटो पलटने से उस पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए चिकित्सक के पास भेजा गया। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे 327ई पर महादेव दिघी चौक के समीप यात्री से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक महिला सहित एक व्यक्ति घायल हो गए। ऑटो किशनगंज जा रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें