सामुहिक दुआ के साथ कांफ्रेंस संपन्न
किशनगंज। प्रखंड के कोचाधामन पंचायत के बोहीता गांव में आयोजित तीन दिवसीय सिरते नबी कांफ्रेंस
किशनगंज। प्रखंड के कोचाधामन पंचायत के बोहीता गांव में आयोजित तीन दिवसीय सिरते नबी कांफ्रेंस मंगलवार की देर रात सामूहिक दुआ के साथ संपन्न हो गया। रविवार की शाम तिलावते कुरान व फातेहा खानी के साथ शुरू हुए कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर उलेमाओं के द्वारा कुरान और हदीश की रोशनी में मजहबे इस्लाम के विभिन्न ¨बदुओं पर जानकारी दी गई। वहीं मंगलवार की रात मौलाना आबिद हुसैन ने लोगों को मजहबे इस्लाम के कानून व उनके हुक्म पर रोशनी डालते हुए कहा कि मजहबे इस्लाम ने हमें अमन व शांति का संदेश दिया है। इसलिए हमें आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ ¨जदगी गुजारना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नमाज कायम किजिए यह मोमीन का मेराज है। इसके छोड़ने यानी इसके अदा नहीं करने वाले गुनाहगारों में शामिल हैं। उन्होंने शिक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि शिक्षा हासिल कर ही हम अच्छे और बुरे में फर्क कर सकते हैं। समापन के अवसर पर घर-समाज, देश-दुनिया में अमन चैन व खुशहाली को लेकर सामुहिक दुआ की गई। कांफ्रेंस को सफल संचालन में मास्टर जाहिद आलम, मास्टर प्रवेज आलम, जफीर आलम सहित मजार टोला बोहीता के दर्जनों लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।