हर हाल में होगा समस्या का निवारण : हरि शंकर
किशनगंज। प्रखंड के सभागार भवन में बुधवार को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम क
किशनगंज। प्रखंड के सभागार भवन में बुधवार को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरि शंकर प्रसाद द्वारा किया गया।
उन्होंने लोक शिकायत अधिकार अधिनियम से संबंधित कई प्रकार के जानकारी दिए। किसी भी मामला के निष्पादन के लिए इधर-उधर भटकने की कोई जरूरत नहीं है। लोक शिकायत निवारण कार्यालय में जाकर शिकायत संबंधित आवेदन दें। हर हाल में समस्या का निदान किया जाएगा। किसी भी प्रकार के शिकायत को लेकर 60 दिनों के कार्य दिवस के भीतर सुनवाई की जाती है। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करा दी जाती है। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अरुण कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नरेश मंडल, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, केआइटी सहायक अर¨वद कुमार निराला और प्रखंड आईटी सहायक मोहम्मद एजाज कासमी, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका समूह और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।