Move to Jagran APP

संत मुनि पुण्य सागरजी महाराज का आगमन आज

किशनगंज : अ¨हसा परमो धर्म: के सिद्धांत के बल पर ही पृथ्वी का अस्तित्व कायम है। लेकिन इंसान को

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 10:08 PM (IST)
संत मुनि पुण्य सागरजी महाराज का आगमन आज
संत मुनि पुण्य सागरजी महाराज का आगमन आज

किशनगंज : अ¨हसा परमो धर्म: के सिद्धांत के बल पर ही पृथ्वी का अस्तित्व कायम है। लेकिन इंसान को इस पथ पर निरंतर चलने की जरूरत है। जिससे कि समाज में हमेशा ही शांति, अ¨हसा और भाईचारे का माहौल बना रहे। इन्हीं सब तथ्यों से अवगत कराने के लिए दिगंबर जैन धर्म के महान संत मुनि पुण्य सागर जी महाराज का आगमन किशनगंज की धरती पर आज होगा। यह जानकारी गुरूवार को महावीर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अघ्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने दी। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी, असम से पद यात्रा बिहार करते हुए मुनि पुण्य सागर जी का आगमन शुक्रवार की सुबह आठ बजे फ¨रगोड़ा में बनाए गए मंगल प्रवेश द्वार से होगा। इस प्रवेश द्वार पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होंगे। यहां से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए दिगंबर जैन मंदिर का दर्शन के उपरांत दिगंबर जैन भवन पहुंचेगी। मुनि पुण्य सागर जी महाराज के साथ संघस्थ चार मुनिराज और पांच आर्यिकाओं का संघ धर्म के सिद्वांतों का प्रचार प्रसार करते हुए पधारेंगे। श्री पुण्य सागर जी के प्रवास स्थल के लिए एनएच 31 स्थित दिगंबर जैन भवन का चयन किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.