परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास
किशनगंज। प्रखंड के डेरामारी पंचायत के मध्य विद्यालय मोहनमारी से शुक्रवार को 55 बच्चों का ए
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:22 PM (IST)
किशनगंज। प्रखंड के डेरामारी पंचायत के मध्य विद्यालय मोहनमारी से शुक्रवार को 55 बच्चों का एक जत्था सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत बस से स्कूली बच्चों को सिलीगुड़ी भेजा गया। बस को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शाहिद आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों में बौद्धिक विकास होता है। इस दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव, सहायक शिक्षक शमीम आलम, इसराइल आलम, जमील अख्तर, मंजर आलम, यशोदा देवी, बेहुला देवी, भूमि दाता भरत लाल ¨सह सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें