दीपावली को ले विशेष सतर्कता बरते निर्देश
किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित सुखानी थाना का पुलिस अधीक्षक आशी
किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित सुखानी थाना का पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थानाध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न केस से जुड़ी फाइलों की अद्यतन जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया। वहीं स्वच्छता को लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष को साफ-सफाई कराने को कहा। थाना परिसर में भ्रमण के दौरान घास-पतवार दिखाई पड़ने पर उन्होंने शीघ्र ही परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिया। वहीं जियापोखर थाना में निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता को दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। वहीं पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण को पहुंचे एसपी को सुखानी थाने में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दी गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खासकर दीपावली पर्व को लेकर उन्होंने विशेष सतर्कता बरते जाने की हिदायत देते हुए बॉर्डर एरिया होने के कारण उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से चौकस रहने को कहा। इसके साथ ही पर्व के मद्देनजर शराब अथवा अन्य नशीली वस्तुओं के तस्करी व सेवन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। मौके पर ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर मेराज हुसैन, सुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार मरांडी, पौआखाली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, अवर निरीक्षक अरुण कुमार ¨सह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।