20 दिन बाद अपहृत लड़की बरामद
किशनगंज। कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र से अपहृत लड़की 20 दिन बाद बरामद की गई। परिजनों द्वारा थाने
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:10 PM (IST)
किशनगंज। कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र से अपहृत लड़की 20 दिन बाद बरामद की गई। परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराई शिकायत पर आइपीसी की धारा 366 ए के तहत कांड संख्या 33/18 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी थी। अनुसंधानकर्ता के अनुसार लगभग 20 दिनों के बाद दालकोला, बंगाल निवासी से लड़की को बरामद किया गया। बताया जाता है कि रिश्तेदार द्वारा शादी के नीयत से उसका अपहरण किया गया था। 52वर्षीय रिश्तेदार के साथ लड़की को बरामद कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें