Move to Jagran APP

हसन अंजुम बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

किशनगंज। कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम के चेहते व समर्पित युवा कार्यकर्ता हसन अंजुम उर्फ ¨कग क

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:42 PM (IST)
हसन अंजुम बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष
हसन अंजुम बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

किशनगंज। कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम के चेहते व समर्पित युवा कार्यकर्ता हसन अंजुम उर्फ ¨कग को बहादुरगंज प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा जिले के सभी प्रखंडो में अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। हसन अंजुम इसके पूर्व भी प्रखंड अध्यक्ष रह चुके है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन पर विश्वास कायम रखते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस के संगठन को गांव-गांव मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष हसन अंजुम को विधायक तौसीफ आलम, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष फैयाज आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष तौफीक आलम, प्रमुख नेहाल परवेज, मुखिया लड्डन, मुखिया साबिर, मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि रिजवान आलम, उप मुखिया अनवार आलम, विधानसभा अध्यक्ष रमीज रेजा, नगर अध्यक्ष हसीब आलम, युवा उपाध्यक्ष मेराज अनीस, इमरान अंसारी, मुजम्मील, सिकंदर, सरवर शहनवा•ा, बबलू, आजाद आलम, मोफीज एवं रजाउद्दीन सहित अन्य ने बधाई दी है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.