कला उत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
किशनगंज : माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्राओं के अंदर कला के क्षेत्र में छिपी प्रि
किशनगंज : माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्राओं के अंदर कला के क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए गुरुवार को जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डुमरिया स्थित बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न विद्यालयों की सौ से अधिक छात्राओं ने विभिन्न विद्याओं में अपनी कला को साबित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन डीईओ विश्वनाथ साह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के अंदर छिपी कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बालिकाओं को हिस्सा लेने के पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का परिणाम है कि जिला स्तर पर होने वाले कला उत्सव प्रतियोगिता में एक सौ से अधिक बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में बालिकाएं अपनी प्रतिभा का परचम लहराने में दिन प्रतिदिन कामयाब होती जा रही हैं। इनमें प्रतिभाओं की कोई कमी नही होती है। जरूरत इस बात की होती है कि माता-पिता बेटा-बेटी में कोई भेद नही करें। जिन बालिकाओं में शिक्षा का ज्ञान और कलात्मक प्रतिभा भरी होती है। उन्हें जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। इतिहास के पन्नों को उलटें तो प्राचीन काल से लेकर अब तक जिन बालिकाओं को माता-पिता ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाई। वह बालिका अवश्य ही देश के लिए कुछ विशेष करने में कामयाब रहीं हैं। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, सरोजनी नायडू, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, पीवी ¨सधू, सानिया मिर्जा सहित महिलाओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करने में सफल रही है। इन्होंने कहा कि कला उत्सव प्रतियोगिता का मुख्य मकसद यह है कि बालिकाओं के अंदर आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न हो सके। इस प्रतियोगिता में तेरह विद्यालयों के एक सौ से अधिक बालिकाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिए। सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए संगीत, नृत्य और नाटक एक से बढ़ कर एक थे। प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय ¨सघिया, प्रोजेक्ट बालिका किसान उच्च विद्यालय सोन्था, हाई स्कूल विशनपुर, बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पोठिया और हाई स्कूल रतनपुर की छात्राएं शामिल हुई। नृत्य प्रतियोगिता में बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज, उच्च विद्यालय तुलसिया आसैर उच्च विद्यालय विशनपुर की छात्राओं ने मनमेाहक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं कला उत्सव के अंत में नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय ठाकुरगंज, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला और हाई स्कूल तुलसिया की बालिकाएं शामिल हुई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक अब्दुल कदीर, यश¨वदर ¨सह, उत्तम कुमार, चंद्रहास भारती, केशव कुमार, अनंत कुमार, एमएम जावेद, कुमार गुडडी, मीना पांडेय और मौसम प्रसाद सहित स्कूली बालिकाएं भी मौजूद थी।