मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
किशनगंज। मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को मटियारी पंचाय
किशनगंज। मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को मटियारी पंचायत भवन में थानाध्यक्ष हरेश तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर कानून को अपने हाथ में न लें। प्रशासन को तुरंत सूचित करें। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं जनप्रतिनिधियों को पर्व शांति व भाईचारगी से मनाने में प्रशासन को मदद करने की अपील की। समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण रुप से त्योहार मनाने का संकल्प लिया। मौके पर जिला पार्षद श्याम लाल राम, पूर्व प्रमुख इस्माईल आजाद, मुखिया प्रतिनिध असरफ अली, पंसस कैशर रजा, उप मुखिया नूर आलम, दिगेन प्रसाद साह, धिरेंद्र प्रसाद साह, लक्ष्मण प्रसाद साह, पंसस मु. मुजस्सिम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव मोहन ¨सह, स्थानीय ग्रामीण व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे। इससे पूर्व बुधवार को धवेली करबला मैदान में थानाध्यक्ष हरेश तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया एवं करबला मैदान में आने वाले मोहर्रम जुलूस को करबला संयोजक को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई।