Move to Jagran APP

अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्र है संसाधन विहीन

किशनगंज। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्र संसाधन विहीन हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:51 PM (IST)
अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्र है संसाधन विहीन
अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्र है संसाधन विहीन

किशनगंज। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्र संसाधन विहीन हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 51 उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत है। जिसमें 26 पुराना व 25 नया केंद्र शामिल है। इनमें से 30 केंद्रों का ही संचालन हो पा रहा है। प्रखंड के 26 उप स्वास्थ्य केंद्र बगैर स्वास्थ्य कर्मी के ही संचालित है। 51 उप स्वास्थ्य केंद्रों में से 27 का भवन बना है तथा 21 केंद्र भवनहीन है। इनमें से सात केंद्रों का भवन काफी जर्जर हो चूका है। 21 केंद्रों को अब तक भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। उप स्वास्थ्य केंद्र अलता, डेरामारी एवं हल्दीखोड़ा छोड़ कर शेष 48 केंद्रों पर बिजली नहीं पहुंची है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि इन केन्द्रों से लोगों को स्वास्थ्य सेवा का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। सप्ताह के अधिकांश दिन यह केंद्र बंद ही रहता है।

loksabha election banner

-------

ये हैं भवनहीन व भूमिहीन केंद्र

प्रखंड में 21 उपस्वास्थ्य केंद्र भवन हीन व 21 केंद्र भूमिहीन हैं। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्र चौपड़ा बखारी, बहीकोल, शाहपुर, रुहीया, काला नागीन, भवानीगंज, मस्जिदगढ़, रानी, मजकूरी नदीपार, कटहलबाड़ी, मजगांव, सोन्था,तेघरिया, मस्तलिया, बूढ़ीमारी, चुनामारी, धनपुरा, धनसोना, महेन्द्रीपुर, रसूलगंज, टोपामारी, बाबनगांव, हरखू गरिया एवं उप स्वास्थ्य केंद्र गरगांव को अपना भवन नहीं है। जबकि उप स्वास्थ्य केंद्र चौपड़ा बखारी, बहीकोल, काला नागीन, भवानीगंज, मस्जिदगढ़, रानी, मजकूरी नदिपार, कटहलबाड़ी, मजगांव, सोन्था, तेघरिया, मस्तलिया, चूनामारी, बूढ़ीमारी, धनपुरा, धनसोना, महेन्द्रीपुर, रसूलगंज, टोपामारी, बावनगांव, उप स्वास्थ्य केंद्र हरखू गरिया भूमिहीन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.