बाइक की चपेट में आकर वृद्ध घायल
किशनगंज : टाउन थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली स्थित नेशनल हाई स्कूल के निकट तेज रफ्तार बाइक की
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 08:49 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 08:49 PM (IST)
किशनगंज : टाउन थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली स्थित नेशनल हाई स्कूल के निकट तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ जाने से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार रात घटित घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया। जबकि रेलवे कॉलोनी निवासी वृद्ध राम प्रसाद मंडल घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। राह होकर गुजर रहे एक ई रिक्शा चालक की नजर घायल राम प्रसाद पर पड़ते ही उसने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनकी स्थिति ¨चताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात राम प्रसाद डे मार्केट स्थित मिठाई दूकान को बंद कर चाभी सौंपने के लिए सुभाषपल्ली निवासी गौतम दत्ता के घर गये थे। जहां से पैदल लौटने के दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें