142 हाई और प्लस टू स्कूलों को बीएसईबी ने उपलब्ध कराया कंप्यूटर
किशनगंज। सरकारी हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों को आनलाइन कार्य करने में किसी भी प्रकार
किशनगंज। सरकारी हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों को आनलाइन कार्य करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही स्कूल बीएसईबी से आनलाइन अपडेट होते रहे। इसके लिए बहुत जरूरी हो गया था कि सभी हाई और प्लस टू स्कूलों के पास अपना कंप्यूटर सेट हो। बदलते समय के साथ कंप्यूटर स्कूलों के अनिवार्य वस्तु में शामिल हो गए है। प्रायोगिक तौर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जिला के 142 हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों में कंप्यूटर सेट लगाया गया है। इस कंप्यूटर सेट के साथ प्रिटर और यूपीएस भी लगाए गए हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों को हर मामले में अपडेट करने की तैयारी में लगा हुआ है। अब प्रधानाध्यापक और प्राचार्य को विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन, किसी भी प्रकार के सुधार, ई लर्निंग, क्रास वर्ड प्रतियोगिता, फिट इंडिया के लिए रजिस्ट्रेशन सहित कई अन्य कार्य स्कूल में लगे कंप्यूटर से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कर सकते हैं। प्रायोगिक तौर पर लगाए गए कंप्यूटर से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को स्कूलों के कार्य प्रणाली में तनिक भी सुधार नजर आए तो बहुत जल्द अन्य साधन भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। हाई स्कूल के साथ प्लस टू स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्राचार्यो को हमेशा शिकायत रहती थी कि सभी प्रकार के जरूरी कार्य के लिए साइबर कैफे में जाना पड़ता है। इससे इस कार्य में लगे शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था और समय भी ज्यादा लगते थे। लेकिन अब स्कूलों में लगे कंप्यूटर ने शिक्षकों की परेशानी आधी कर दिए हैं। वर्तमान समय में अधिकतर शिक्षक सामान्य रुप से कंप्यूटर चलाना तो जानते ही हैं। इन शिक्षकों के सहयोग से आनलाइन कार्य में तेजी आएंगे।
=======
जिला मुख्यालय सहित सभी सातों प्रखंड में संचालित 142 सरकारी हाई स्कूल और प्लस टू हाई स्कूलों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कंप्यूटर सेट के साथ प्रिटर और यूपीएस लगाए गए हैं। इससे स्कूल द्वारा विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाने, परीक्षा फार्म भरवाने, एडमिट कार्ड निकालने और बीएसईबी के साथ आनलाइन अपडेट रहने के साथ कई अन्य कार्य सुविधाजनक रूप से स्कूल स्तर पर ही किए जा सकते हैं।
अजीत कुमार शर्मा, डीपीओ एसएसए