तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के लिए अभाविप ने की बैठक
किशनगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ठाकुरगंज इकाई द्वारा दरभंगा में आयोजित होने वाले प
किशनगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ठाकुरगंज इकाई द्वारा दरभंगा में आयोजित होने वाले प्रदेश अभ्यास वर्ग एवं प्रांतीय अधिवेशन को लेकर बैठक की गई। बैठक में पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख सह सिडिकेट सदस्य प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर नगर मंत्री राहुल पासवान ने प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह ने अभाविप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संस्कृति व राष्ट्रीयता की भावनाओं का महत्व समझने की ²ष्टि से यह प्रांतीय शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार रचनात्मक कार्य कर छात्र-छात्राओं को मंच देने का कार्य करती है। अभाविप के द्वारा किए गए सेवा कार्य एवं कोविड-19 के विषमता में किए गए जागरुकता अभियान चला इस भीषण महामारी का सामना करते हुए समाज में भी सेवा कार्य किए। दरभंगा में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में संगठन के इतिहास, विकास, विचार और सिद्धांत की जानकारी प्रतिभागियों को दी जाएगी। रचनात्मक क्रियाकलापों पर चर्चा के साथ ही प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय संयोजक सह सिनेट सदस्य रीतेश यादव ने कहा कि आगामी 12 से 14 दिसम्बर तक दरभंगा में प्रांतीय अभ्यास वर्ग में किशनगंज से बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा प्रतिनिधि भाग लेंगे। अभ्यास वर्ग में बिहार की गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से आंदोलन की रणनीति बनाने पर जोड़ दिया जाएगा। साथ ही इस बार ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, इसके लिए चर्चा की जाएगी। बैठक में मन्नू सोनी, कमल पासवान, राजा गणेश आदि अभाविप सदस्यगण मौजूद थे।