किशनगंज में सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक; 2 युवकों की मौत
किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र में डुमरियाहट कब्रिस्तान के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे ...और पढ़ें
-1774197730269_m.webp)
किशनगंज में सड़क हादसा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
पौआखाली में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से बाइक टकराई।
हादसे में शाहनवाज और फैजल नामक दो युवकों की मौत।
एक अन्य युवक गंभीर घायल, किशनगंज सदर अस्पताल रेफर।
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाहट कब्रिस्तान के समीप रविवार देर शाम लगभग एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही पल्सर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे लगी एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शाहनवाज और फैजल के रूप में हुई है, जो गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के आठगाछी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या असंतुलन के कारण यह हादसा हुआ होगा। हेलमेट भी नहीं पहने रहने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे तीनों युवकों को घायल अवस्था में देखा और तत्काल पौआखाली थाना को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को पौआखाली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
तीसरे युवक की हालत गंभीर
वहीं, तीसरे युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि एक ईट लदी ट्रैक्टर का इंजन खराब हो गया था। ट्रैक्टर सड़क किनारे लगी थी। जिससे टकराकर बाइक सवार की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
