विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्रैगन फ्रूट से वैनिला तक खेती का नया मॉडल! किशनगंज पहुंचे डीएम नवीन कुमार, अब पूरे जिले में विस्तार की तैयारी

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:00 AM (IST)

किशनगंज के ठाकुरगंज में डीएम नवीन कुमार ने प्रगतिशील किसानों द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट और जैविक वैनिला की ...और पढ़ें

ठाकुरगंज में प्रगतिशील किसानों के खेत पर ड्रैगन फ्रूट व वैनिला की आधुनिक खेती का जायजा लेते किशनगंज डीएम नवीन कुमार

ठाकुरगंज में प्रगतिशील किसानों के खेत पर ड्रैगन फ्रूट व वैनिला की आधुनिक खेती का जायजा लेते किशनगंज डीएम नवीन कुमार

HighLights

  1. डीएम नवीन कुमार ने ठाकुरगंज में आधुनिक खेती का निरीक्षण किया।

  2. ड्रैगन फ्रूट, जैविक वैनिला और फ्लोरीकल्चर का जायजा लिया।

  3. किसानों को नकदी फसलों के विस्तार हेतु निर्देश दिए।

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। कृषि नवाचार और आधुनिक खेती के क्षेत्र में पूरे बिहार में अपनी नई पहचान बना रहे किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) नवीन कुमार ने विस्तृत दौरा किया।

उन्होंने नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नंबर 01 पहुंचकर प्रगतिशील कृषक नागराज नखत एवं हंसराज नखत द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही ड्रैगन फ्रूट तथा जैविक वैनिला की खेती का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने किसानों से सीधे संवाद कर आधुनिक कृषि तकनीकों, लागत और उत्पादन की बारीकियों को समझा।

  • किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार ने नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नंबर 01 का दौरा कर आधुनिक कृषि तकनीकों का जायजा लिया

  • प्रगतिशील किसान नागराज नखत व हंसराज नखत द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट, जैविक वैनिला व फ्लोरीकल्चर खेती का किया निरीक्षण

  • फसलों के सुरक्षित रखरखाव और बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए गए निजी कोल्ड स्टोरेज की कार्यप्रणाली पर की चर्चा

  • कृषि विभाग को निर्देश: जिले में ड्रैगन फ्रूट व अन्य नकदी फसलों के विस्तार के लिए किसानों को दें तकनीकी मार्गदर्शन व सब्सिडी

निरीक्षण के दौरान डीएम नवीन कुमार के साथ उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आशीष कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) मृत्युंजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) प्रभात कुमार, उप निदेशक (अभियांत्रिकी) विजय कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) अनुज कुमार सहित कृषि विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ड्रैगन फ्रूट, जैविक वैनिला और कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण; नवाचार की सराहना

निरीक्षण के क्रम में डीएम नवीन कुमार ने प्रगतिशील किसान नागराज नखत के खेत में लहलहाती ड्रैगन फ्रूट की फसल और हंसराज नखत द्वारा पूरी तरह जैविक पद्धति से उगाई जा रही कीमती वैनिला की खेती को देखा।

फसलों को बाजार में सही समय पर भेजकर उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए किसानों द्वारा स्थापित निजी कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता, कूलिंग मैकेनिज्म और कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।

डीएम ने कहा कि सही भंडारण व्यवस्था के बिना नकदी फसलों का पूरा लाभ किसानों को नहीं मिल सकता, इसलिए ठाकुरगंज के किसानों का यह मॉडल आधुनिक कृषि के लिए मिसाल है।

नकदी फसलों के विस्तार का निर्देश, अन्य प्रखंडों में दिए जाएंगे प्रशिक्षण व सरकारी लाभ

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि खेती अब केवल पारंपरिक धान-गेहूं तक सीमित नहीं है, बल्कि समय और बाजार की मांग के अनुसार किसानों को उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों को अपनाना होगा।

उन्होंने मौके पर मौजूद जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार, उप निदेशक (अभियांत्रिकी) विजय कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में ड्रैगन फ्रूट और फ्लोरीकल्चर के योजनाबद्ध विस्तार के लिए मास्टर प्लान बनाएं।

इच्छुक किसानों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जाए ताकि ठाकुरगंज का यह मॉडल पूरे जिले में लागू हो सके।

"ठाकुरगंज में फ्लोरीकल्चर, ड्रैगन फ्रूट और वैनिला जैसी नकदी फसलों में हो रहे नवाचार को देखना बेहद सुखद अनुभव रहा। किसानों का नया सीखने और प्रयोग करने के प्रति समर्पण सराहनीय है। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अन्य इच्छुक किसानों को भी इस मॉडल से जोड़ें और उन्हें प्रशिक्षण व सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दें।"

-

— नवीन कुमार, जिला अधिकारी (डीएम), किशनगं