Move to Jagran APP

ड्यूटी से लौट रहे अररिया निवासी चिकित्सक घायल

संवाद सूत्र ठाकुरगंज (किशनगंज) कोरोना वायरस को ले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:14 AM (IST)
ड्यूटी से लौट रहे अररिया निवासी चिकित्सक घायल
ड्यूटी से लौट रहे अररिया निवासी चिकित्सक घायल

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : कोरोना वायरस को ले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य सेवाएं देने के बाद अपने घर लौटने के क्रम में एक चिकित्सक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। शनिवार रात को घटित इस दुर्घटना में डॉ. मनोरंजन कुमार के घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आदित्य कुमार झा ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक अररिया निवासी डॉ. मनोरंजन कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित कंट्रोल रूम में ड्यूटी के उपरांत आवास लौट रहे थे। शनिवार देर रात करीब 11 बजे बाइक से लौटते वक्त वे ठाकुरगंज बाजार के रेलवे फाटक के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। घायल चिकित्सक को अस्पताल लाया गया व प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.