यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया सीएम का जन्मदिन
सीएम नीतीश कुमार का 71वें जन्मदिन के अवसर पर सुभाषपल्ली स्थित जिला जदयू कार्यालय में मंगलवार को मनाया गया। इस ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, किशनगंज : सीएम नीतीश कुमार का 71वें जन्मदिन के अवसर पर सुभाषपल्ली स्थित जिला जदयू कार्यालय में मंगलवार को मनाया गया। इस क्रम में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ काटे।
उन्होंने कहा कि सीएम के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, जदयू जिला उपाध्यक्ष पूर्णिया शारिफ रेजा, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता इंतसार आलम ने अपने संबोधन में सीएम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों का जिक्र किया। छात्रों के बीच कापी एवं कलम का वितरण किया। कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय परिसर में सीएम का जन्मदिन श्रमिकों के साथ मनाया गया। श्रमिकों के बीच फल वितरित किए गए। शीतलनगर चौक में असहाय महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रहलाद सरकार, रियाज अहमद, जानकी सिन्हा, सत्यनारायण साह, बलराम दास, तनवीर आलम, रेशमी देवी, सारिक रेजा, अब्दुल कादिर, जुबैर हुदवी, शफीक आलम, मोजीबुर रहमान उर्फ राजा, थमेश्वर मंडल, मुनाजीर आलम, कैशर राही और सद्दाम भारती सहित कई लोग मौजूद रहे। जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का 71वां जन्मदिवस
संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम के गोपालपुर स्थित आवास परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिवस मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान जदयू पार्टी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से केक काटकर उनके स्वस्थ रहने व लंबी आयु की कामना की। मौके पर केक एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व जनकल्याण कारी योजनाओं की चर्चा की गई एवं उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष विजय झा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, जिला महासचिव डा. नजीरुल इस्लाम, मुमताज आलम, अनीसुरर्हमान सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
