होली के दिन पंचानंद की हत्या से मातम
किशनगंज। अपराधियों की गोली से पंचानंद की हत्या की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मा
किशनगंज। अपराधियों की गोली से पंचानंद की हत्या की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। माता हीरा देवी पिता देव लाल सहित उसकी पत्नी माला देवी बेसुध होकर गिर पड़े। गांव के लोग बार-बार परिजनों को संभालन रहे थे। माता-पिता व पत्नी सहित अन्य परिजनों के चीत्कार से मौजूद लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पंचानंद अपने पीछे दो वर्ष की एक बेटी एवं डेढ़ महीने का एक बेटा छोड़ गए। वहीं इस वारदात से लोगों में काफी दु:ख है। लोगों ने गम में होली नहीं मनाई। पंचानंद भाईयों में मझले थे तथा धनपुरा हाट में सोनार का काम करके घर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके जाने के बाद मानों पत्नी वंदना देवी पर दुखों का पहाड़ टूट कर गिर पड़ा। उधर घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई प्रदीप कुमार के फर्द बयान पर कोचाधामन थाने की पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं केस दर्ज करने के बाद परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से किया है। हालांकि पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई में जुटी है।